Saturday, 29 August 2026

एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त दिखाई, इंडिया टीवी और सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया


 एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त दिखाई, इंडिया टीवी और सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया

आखिर लंबे इंतजार के बाद गुरुवार शाम विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी एक्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। इनमें राजस्थान में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए बताया गया है। जबकि इंडिया टीवी और सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया है।

10 एग्जिट पोल में से 6 के आकंड़ो में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं। 3 एग्जिट पोल ने दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया है। एक एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर दिखाई गई। अगर सभी एग्जिट पोल का औसत निकाला जाए तो Poll of Polls एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 104 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटें मिल सकती हैं और अन्य को 9 सीटें मिल सकती है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

TV9 Bharatvarsh-Polstart के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-110 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस के खाते में 90-100 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास 5-15 सीटें जा सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

टाइम नॉउ-ईटीज के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान विधानसभा के लिए इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ। इसका आंकड़ा 75.45 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार से 0.74 प्रतिशत अधिक है। इसमें 74.62 प्रतिशत मतदान ईवीएम के जरिए हुआ, जबकि 0.83 प्रतिशत डाक मतपत्र हैं। कुल मतदान का आंकड़ा वर्ष 2013 के बाद इस बार फिर 75 पार हो गया। इस बार महिला मतदान बढ़ा, जबकि पुरुष मतदान में कमी आई। मतदान केन्द्र वोट प्रतिशत में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। मतदान में आदिवासी बहुल कुशलगढ़ ने दूसरे विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया, पोकरण विधानसभा दूसरे व तिजारा तीसरे स्थान पर रही।

Previous
Next

Related Posts