Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दावा किया राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी,एग्जिट पोल और मीडिया की रिपोर्ट करने को तैयार नहीं


सीएम गहलोत ने दावा किया राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी,एग्जिट पोल और मीडिया की रिपोर्ट करने को तैयार नहीं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी, इसके 3 कारण हैं। पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा- मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीसरा है- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा, वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी...''

Previous
Next

Related Posts