


उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की बेटी प्रीति सिंह के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर आए थे।आशीर्वाद देने के बाद वह वापस लौट गए।
इस समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित विभिन्न लोगों ने हिस्सा लिया।