


प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों से बात करके फीडबैक लिया। वहीं सभी प्रत्याशियों को आगामी 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए तैयार रहने संबंधी दिशा-निर्देश भी दिये।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रत्याशियों से फीडबैक लेने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही। प्रदेश की जनता ने सुशासन के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।