Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र से रोल बॉल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की


राज्यपाल मिश्र से रोल बॉल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की

राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में गोवा में आयोजित हुए रोल बॉल राष्ट्रीय खेलों में विजेता रहे राजस्थान के खिलाड़ियों से मुलाकात की। 

रोल बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी मनोहर कांत के नेतृत्व में मिले इन खिलाड़ियों में पुरुष टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक प्राप्त किया है।

राज्यपाल मिश्र ने रोल बॉल में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाली पुरुष और महिला टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों से ही  मानवीय मूल्यों और सामूहिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण ही प्रदान नहीं करते बल्कि इनसे मानसिक तथा शारीरिक विकास भी होता है। राज्यपाल मिश्रा रोल बॉल खेल के जरिए राजस्थान को विश्व—स्तर पर अग्रणी करने के लिए भी खिलाड़ियों का आह्वान किया।  इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts