Saturday, 29 August 2026

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की अचानक तबीयत खराब होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल में कराया भर्ती


राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की अचानक तबीयत खराब होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल में कराया भर्ती

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुप्ता को सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्होंने एसएमएस अस्पताल लाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता का मेडिसिन और हर्ट से जुड़े विशेषज्ञों ने इलाज शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि खाना फंसने से सांस लेने में तकलीफ हुई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता मंगलवार को सुबह घर पर भोजन करने के दौरान ही सीने में दर्द हुआ। सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें सुरक्षा गार्डों और घर के दूसरे सदस्य ने संभाला। वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। ।

शुरुआती जांच उनकी ईसीजी, ब्लड की जांच और एक्स-रे करवाने और प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उन्हें होश आ गया है।

एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता दोपहर करीब 12.15 बजे खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्हें खांसी और फिर उल्टी हुई। कुछ देर में घबराहट शुरू हो गई। उनके एक्सरे समेत कई आवश्यक जांचे की गई, जो सामान्य थी। शाम करीब शाम 4 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया।

हाल-चाल लेने पहुंचे अफसर और कर्मचारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता खराब हालात की सूचना मिलने पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी -कर्मचारी एसएमएस हॉस्पिटल उनका हालचाल लेने पहुंचे। आईएएस कृष्ण कुणाल भी एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे। उसके बाद गृह प्रमुख सचिव आनंद कुमार, चिकित्सा सचिव टी रविकांत एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे।

प्रवीण गुप्ता की सभी रिपोर्ट ठीक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की हेल्थ अपडेट है कि, मैसेज कर के बताया गया है कि प्रवीण गुप्ता की सभी रिपोर्ट ठीक आई हैं। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की तबीयत ठीक है। वो काम पर जा सकते हैं।



Previous
Next

Related Posts