


अजमेर में विधानसभा चुनाव के दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टीम ज्ञानचंद सारस्वत के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक पोस्ट करने के मामले में अजमेर उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान सारस्वत ने गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
रामनगर पुष्कर रोड, अजमेर निवासी ज्ञानचन्द सारस्वत ने बताया कि 25 नवम्बर 2023 को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडा था । चुनाव के दौरान टीम ज्ञानचंद सारस्वत के नाम से फेसबुक पर फर्जी आई डी बनाकर साम्प्रदायिक और अन्य पोस्ट की गई। जिससे राजनैतिक और मानसिक नुकसान हुआ। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में आशंका प्रकट करते हुए कहा है किइसइस आईडी से भविष्य में भी गलत और भ्रामकपोस्टकी जा सकती है ऐसे में इस अकाउंट को तत्काल बंद किया जाए।
ज्ञान सारस्वत ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उन्हें गोली मारने की भी बात भी कही है। जो नजरंअदाज करने योग्य नहीं है। इस पर भी वे शिकायत दर्ज करवाएंगे।