Friday, 20 September 2024

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और डॉ.पूनिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के पिताजी को दी श्रद्धांजलि और परिवार को बंधाया ढांढस


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और डॉ.पूनिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के पिताजी को दी श्रद्धांजलि और परिवार को बंधाया ढांढस

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के पिताजी के देवलोकगमन पर लोहावट के ढेलाणा गांव पहुंचकर उनके पिताजी कौशलाराम सुथार के स्वर्गवास पर संवेदनाएं व्यक्त की। उनके साथ केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी साथ थे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

डॉ. सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के पिताजी को दी श्रद्धांजलि 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के पिताजी के देवलोकगमन पर लोहावट के ढेलाणा गांव पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।              


Previous
Next

Related Posts