Saturday, 29 August 2026

डीग जिले के सिंघावली गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग,तनाव,भारी पुलिस फोर्स तैनात, 16 गिरफ्तार


डीग जिले के सिंघावली गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग,तनाव,भारी पुलिस फोर्स तैनात, 16 गिरफ्तार

डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के महरायपुर (सिंघावली) गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में पथराव हुआ। शनिवार को मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस के समर्थक पोलिंग बूथ पर भिड़ गए थे। इसके बाद शनिवार रात और रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव में जमकर पथराव किया गया। फायरिंग भी हुई है। इस पथराव में गांव के हनुमान मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।

रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने गांव में बैठक की। दूसरे पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज कर पथराव कर दिया। आरोपियों ने रविवार को भी फायरिंग की।

डीग एएसपी गुमना राम ने बताया कि सीकरी थाना इलाके के सिंघावली-महरायपुर में दो पक्षों का चुनावी विवाद सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे पथराव की सूचना पर पुलिस दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। गांव में एसटीएफ सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। फ्लैग मार्च भी निकाला गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है। एसडीएम, एडिशनल एसपी व अन्य अधिकारी भी गांव पहुंचे। दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Previous
Next

Related Posts