

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ में सामुदायिक भवन, मधुबन सेती के मतदान केंद्र पर अपना वोट किया।
सीपी जोशी ने वोट डालने से पहले हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि राजस्थान में सुशासन की सरकार लाने और बेहतर भविष्य के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना वोट अवश्य दें और परिजन तथा मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें