


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को झालरापाटन में अपने पोते विनायक प्रताप सिंह के साथ अपना वोट डाला।उनके साथ उनके पुत्र लोकसभा सदस्य दुष्यंत सिंह भी साथ थे।
वसुंधरा राजे ने वोट डालने से पहले बालाजी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कीऔर अपनी जीत कीदुआएं मांगी। उन्होंने वोट डालने के बाद यही कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिएवोट डाला है और उन्होंने विश्वास किया कि भाजपा सत्ता में आएगी और हम सरकार बनाएंगे।