Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने किया भाजपा आईटी विभाग के वाटसऐप चैंबर का निरीक्षण, आईटी विभाग के पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश


केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने किया भाजपा आईटी विभाग के वाटसऐप चैंबर का निरीक्षण, आईटी विभाग के पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने गुरुवार को भाजपा आईटी विभाग में वाट्सऐप चेंबर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आगामी 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पूर्व करणीय कार्यों को लेकर आईटी विभाग के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

चुनाव प्रभारी और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में आईटी की उपयोगिता बढ़ी है। जिसमें कॉल सेंटर, वेबसाईट, डेटा मैनेजमेंट, क्रिएटिव और एनीमेशन तकनीक के जरिये मतदाताओं से जुड़ा जा सकता है। एंड्रायड फोन के चलन के साथ डिजीटल प्लेटफॉर्म से समाज का हर तबका जुड़ा है। जहां पहले प्रत्येक सूचना के लिए समाचार पत्रों और टेलीवीजन पर निर्भर रहना होता था आज के दौर में डिजीटल प्लेटफॉर्म के साथ चीजें सहजता से मिल जाती है। वहीं इन सभी डिजीटल प्लेटफॉर्म के दुरूपयोग की घटनाएं भी अक्सर हमारे सामने आती हैं। इसलिए हमें इस विषय पर भी ध्यान देना होगा। सही गलत के बीच अंतर करना भी हमें आना चाहिए, क्योंकि तकनीक का दुरूपयोग भी एक चुनौती है। 

इस अवसर पर आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक पण्डित नरेंद्र कटारा, प्रदेश सह-संयोजक शिवम विजयवर्गीय, प्रदेश सह-समन्वयक गणेश शर्मा सहित समस्त टीम को निर्देशित किया गया।

Previous
Next

Related Posts