Saturday, 29 August 2026

गांधी परिवार के खिलाफ बोलने वाले स्वर्गीय राजेश पायलट के साथ कांग्रेस ने किया था गलत व्यवहार, अब सचिन के साथ भी हो रहा है गलत: नरेंद्र मोदी


गांधी परिवार के खिलाफ बोलने वाले स्वर्गीय राजेश पायलट के साथ कांग्रेस ने किया था गलत व्यवहार, अब सचिन के साथ भी हो रहा है गलत: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उसने भाजपा सरकार की सारी अच्छी योजनाओं को बंद कर दिया था। 3 दिसंबर को जो भाजपा सरकार यहां बनेगी वो कांग्रेस जैसा जन विरोधी काम नहीं करेगी। कोई भी सरकार रही हो अगर उसने सच्चे अर्थ में जनकल्याण का काम किया है और जो भी अच्छा होगा उसे आगे बढ़ाया जाएगा ये मेरा आपको भरोसा है।

 गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी राजसमंद के देवगढ़ में करणी माता मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपको कैसे लूट रही है इसका एक उदाहरण पेट्रोल की कीमतें हैं। हर एक लीटर पेट्रोल पर कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार की तुलना में आपसे 12-13 रुपए अधिक लूटती है। गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 12-13 रुपए सस्ता है। राजस्थान में एक-एक लीटर पेट्रोल पर 12-13 रुपए ये मारते थे। ऐसा करके कांग्रेस ने हजारों करोड़ आपसे लूट लिए हैं। भाजपा सरकार आएगी तो महंगे पेट्रोल डीजल की समीक्षा करेगी और जनता के हित में फैसला किया जाएगा। केंद्र सरकार ने उज्जवला सिलेंडर सस्ता कर दिया और अब राजस्थान भाजपा ने संकल्प लिया है कि वे आपको 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने खड़गे जी का मुद्दा भी उठाया था, एक दलित बेटा आज कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष है और सार्वजनिक जीवन में लंबे अरसे तक चुनाव जीतकर देश की सेवा करने वालों में से हैं, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, मेरे खिलाफ बहुत कुछ बोलते हैं, उसके बावजूद भी मैं कहता हूं, मैं 21 नवंबर को जयपुर में रोड शो कर रहा था तो मुझे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो मुझे नहीं दिखाई दी। गहलोत जी और शाही परिवार के लोग दिख रहे हैं पर खड़गे जी की फोटो नहीं दिख रही है। क्या दलित मां के बेटे के साथ कांग्रेस ये व्यवहार करती है? इस मुद्दे पर कांग्रेस बोलने को तैयार नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो भी गांधी परिवार के खिलाफ जाता है, दूर फेंक दिया जाता है। राजेश पायलट अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बेटे सचिन के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। यही नही, पीएम मोदी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अशोक गहलोत अब अपने जीवन में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे। उनकी सरकार को अब भूल जाइए। उन्होंने कहा किकांग्रेस ने भावी मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है इसलिए यहाँ मुक़ाबला मोदी और गहलोत के बीच हो रहा है, ऐसा समझा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरे कार्यक्रम को आज चार चांद लग गए जब मुझे ईश्वर का आशीर्वाद मिल गया। आज बहुत ही पवित्र दिन है। राजस्थान में आज बहुत सी शादी हैं। मैं सबको आशीर्वाद और बधाई देता हूं। चुनाव आयोग ने आपके लिए मतदान की तारीख बदल दी। अब आपका फर्ज है कि सारा राजस्थान मतदान करे। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज चुनाव अभियान की आखिरी सभा यहां देवगढ़ में हो रही है। आज देवोत्थान एकादशी भी है, आज तुलसी विवाह का पर्व है, आज श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव का पावन पर्व है। मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को, 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिला विरोधी है। गहलोत जी... कोनी मिले वोट जी। राजस्थान की जनता एक पल को भी मौजूदा कांग्रेस सरकार को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। प्रदेश में अब गहलोत सरकार की कभी वापसी नहीं होगी।

Previous
Next

Related Posts