Saturday, 29 August 2026

महादेव एप और लाल डायरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ट जज से करानी चाहिए: अशोक गहलोत


महादेव एप और लाल डायरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ट जज से करानी चाहिए: अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव से 4 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होने वाली थी। महादेव एप मामले में झूठे आरोप लगाकर बघेल को फंसाने का पूरा षड्यंत्र रच लिया गया था। पर ये लोग एक्सपोज हो गए। महादेव एप और लाल डायरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ट जज से करानी चाहिए।

गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेपत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा के चुनाव से पहले भाजपा राजस्थान में माहौल खराब करने उनके नेता हिंसात्मक भाषा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को भड़काने का अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा षड्यंत्र करके कांग्रेस खिलाफ माहौल बनाने का जो प्रयास कर रही है वह कभी सफल होने वाला नहीं है।

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा किजब मैं गुजरात में पार्टी का चुनाव प्रभारी बनकर गया था तो मुझ पर आरोप लगाए जा रहे थे कि यहां राजस्थानी जाकर क्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब मैं विधानसभा के चुनाव में पूछ रहा हूं कि गुजराती राजस्थान में क्या कर रहे हैं। 

सीएम गहलोत ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी बयान को आइना दिखाया। सीएम गहलोत ने भाजपा और पीएम मोदी के हर सवाल का कड़ा जवाब दिया। सीएम गहलोत ने कहा, हमने अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को विधानसभा स्तर पर रखा जाए। भाजपा हमारी 7 गारंटियों पर बहस करें, उसकी कमियां बताइए लेकिन राजस्थान में उस पर बहस नहीं हो रही है। जितने नेता आते हैं शाम से सुबह तक एक ही तरह की भाषा बोलते हैं। ये हिंसात्मक भाषा है। इन्हें भाजपा जनता को इस प्रकार से भड़काने का अधिकार नहीं है। राजस्थान में आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रदेश में 25 नवंबर को वोटिंग होगी।

सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा और पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा, भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र कर रही है। भाजपा सिर्फ भड़काने का काम करती है। कन्हैया के हत्यारोपी इनके ही कार्यकर्ता थे। लाल डायरी से सिर्फ माहौल बनाया है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अब तक ईडी के 50 छापे पड़ चुके हैं। जयपुर में भाजपा के कार्यकाल में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भविष्यवाणी कर रहे हैं। चुनाव में राजेश पायलट का जिक्र किया जा रहा है। गुर्जर समाज को बदनाम किया जा रहा है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान की पूरे देश में चर्चा है। कोरोना के दौरान राजस्थान सरकार ने शानदार काम किया। जनता का कांग्रेस पर विश्वास है। राजस्थान में एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारसरकार रिपीट होगी। भाजपा के विज्ञापन से राजस्थान की बदनामी हुई। भाजपा को ओपीएस से दिक्कत है

Previous
Next

Related Posts