


विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार गुरुवार शाम 6:00 बजे तक थम जाएगा। इसी बीच लाल डायरी के दो पेज सामने आ गए हैं। लाल डायरी के इन दो पेज में कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई है। लाल डायरी में सोनिया गांधी के भाई से मुलाकात का जिक्र और 8 निर्दलीयों को लेकर भी कुछ खुलासा हुआ है।
लाल डायरी के दो पेज उजागर होने के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। अब कोई इस पर जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवगढ़ की सभा में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर के भाजपा मीडिया सेंटर पर लाल डायरी का मामला उठाया और कहां की गहलोत इसका जवाब दें कि लाल डायरी में जो कुछ लिखा है वह सही है या गलत।
उन्होंने कहा की डायरी के रंग को लेकर के मेरा सवाल नहीं है बल्कि उसमें जो कुछ मसौदा सामने आ रहा है उसको लेकर सीएम गहलोत को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लाल डायरी विधानसभा में आती है तो उसको जप्त करके जांच क्यों नहीं कराई गई।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को लाल डायरी के दो जो पेज सामने आए हैं। इसकी हकीकत तो यह है कियह मूल रूप से पेज तो गांधी डायरी के फोटो स्टेट है। पूर्व में आरटीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वह गांधी डायरी लिखने थे। यह बात भी सही है कि कांग्रेस के निष्कासित विधायक जो उदयपुर वाटी से विधानसभा का शिवसेना से चुनाव लड़ रहे हैंजब जयपुर में धर्मेंद्र राठौर के निवास पर इडी ने छापेमारी की थी उसे समय राजेंद्र गुढ़ा ही डायरी को लेकर आए थे। मूल डायरी तो उन्होंने किसको दी गई अभी पता नहीं है। लेकिन उसकी फोटो कॉपी उन्होंने अपने पास रख ली जो कि आज लाल डायरी के रूप में सामने आई है। यह लाल डायरी अब विधानसभा के चुनाव में हंगामा मचाए हुए हैं इसका फायदा किसको मिलेगा यह तो 3 दिसंबर का चुनाव परिणाम ही बता पाएगा।