Saturday, 29 August 2026

सचिन पायलट ने श्रीमाधोपुर की जनता से किया आग्रह, कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह शेखावत आपके अपने लाडले विधायक को फिर जीताकर भेजो


सचिन पायलट ने श्रीमाधोपुर की जनता से किया आग्रह, कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह शेखावत आपके अपने लाडले विधायक को  फिर जीताकर भेजो

कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि श्रीमाधोपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत यहां की जनता के लाडले हैं और उन्होंने विकास कार्य जो किया है वह सभी के सामने है । उन्होंने कहा कि मैं श्रीमाधोपुर की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आपका यह लाडला विधायक निश्चित तौर पर आपके साथ रहेगा और विकास में सहयोगी बनेगा।

बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में जनसभा करने आए सचिन पायलट नेआम लोगों से आग्रह किया कि वह उन्हें यहां से जीता कर भेजें।

कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने सचिन पायलट के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि मैंने श्रीमाधोपुर की जनता की हमेशा ही सेवा की है। उन्होंने कहा कि यह मेराअंतिम चुनाव है और चुनाव भी में सचिन पायलट और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आपकी सेवा के लिए लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा ही मुझे प्यार दिया है और यह प्यार बना रहेगा।

सचिन पायलट की जनसभा के बाद श्रीमाधोपुर के माहौल में व्यापक बदलाव आया है।अब हम लोग यह कहने लगे हैं कि दीपेंद्र सिंह शेखावत ने जो सेवा की है हम उसी के साथ रहेंगे।आम लोगों ने वादा किया कि दीपेंद्र सिंह शेखावत हमारे विधायक बनेंगे और इस क्षेत्र का विकास तेज गति से हो रहा है वह जारी रहेगा।

Previous
Next

Related Posts