Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री गहलोत की जनसभा मालपुरा में,तीस साल से नही जीत पाई मालपुरा से कांग्रेस


मुख्यमंत्री गहलोत की जनसभा मालपुरा में,तीस साल से नही जीत पाई मालपुरा से कांग्रेस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को मालपुरा आएंगे।गहलोत मालपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी के समर्थन में  सुबह 11 बजे जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा सदरपुरा रोड बापू गैस एजेंसी के पास वाले मैदान में होगी।जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। जन सभास्थल का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व अजमेर संभाग के प्रभारी रामविलास चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज ने जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट से पिछले तीस साल से कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव नही जीता। बहुएं भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल चौधरी पिछले दो चुनाव जीत करके यहां से विधायक है तथा तीसरी बार भी भाजपा ने कन्हैया लाल चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वही मुख्यमंत्री के आगमन से मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री 22 नबम्बर को सुबह जयपुर से 11 बजे हेलीकॉप्टर से मालपुरा आएंगे। पुलिस के आला अधिकारियों व मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, एसपीजी के अधिकारियों ने भी हेलीपैड व सभास्थल का जायजा लिया। जिस दौरान एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, थाना प्रभारी भागीरथ सिंह, विवेक व्यास, उप प्रधान मूलशंकर शर्मा, प्रेमप्रकाश सैनी, भंवर मुवाल भी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts