Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता को छलने का झूंठ का पुलिंदा: प्रेम शुक्ला


 कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता को छलने का झूंठ का पुलिंदा: प्रेम शुक्ला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस के राजस्थान के चुनावी घोषणा पत्र को जनता को छलने का झूंठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस ने जनता से किया वायदा पूरा नही किया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा को राजस्थान में दो तिहाई बहुमत मिलेगा तथा भाजपा की सरकार बनेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने टोंक में भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सचिन पायलट को पांच साल तक कांग्रेस ने न सिर्फ ठगा है बल्कि अपमानित किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र की बैठक में पायलट को बोलने ही नही दिया यह सिर्फ पायलट ही नही बल्कि टोंक की जनता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता टोंक से चुनाव जीत रहे है इसमें कोई दोराय नही है।शुक्ला ने सचिन पायलट को बाहरी बताते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल तक जनता की सुध नही ली।पायलट के कथन की भाजपा के पास स्थानीय नेता नही है इस कारण राष्ट्रीय नेताओं को प्रचार के लिए आना पड़ रहा है सम्बन्धी सवाल के जवाब  में कहा कि भाजपा के पास राष्ट्रीय नेता है व अच्छे वक्ता है,कांग्रेस के पास राहुल ग़ांधी है वह जिस प्रदेश में जाते है वहां कांग्रेस चुनाव हार जाती है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि शाहनवाज जैसे मुस्लिम नेता है पार्टी को एक धर्म विशेष की पार्टी कहना गलत है। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले 44 पेज का घोषणा पत्र जारी किया था जिसे तो वह पूरा नहीं कर सकी और अभी दोबारा उसे एडिट करते हुए 88 पेज का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है तो जनता कैसे विश्वास करेगी?शुक्ला ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विफल रही है इस सरकार के 5 वर्षीय शासन काल में दो लाख से अधिक महिलाओं पर अत्याचार हुए ,35000 से ज्यादा बेटियों तथा 15000 से अधिक नाबालिक बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए इतना ही नहीं थानों में भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया लेकिन बजाय माफ करने के 19000 किसानो की जमीन कुर्क कर ली गई यह तो विधानसभा में राज्य के कृषि मंत्री ने खुद स्वीकार किया है ।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता किसी भी नौजवान के खाते में नहीं आया तथा संविदा कर्मियों को भी स्थाई नौकरी का झूठा झांसा दिया गया। स्वामीनाथन की रिपोर्ट की कांग्रेस बात करती है लेकिन यह रिपोर्ट मनमोहन सिंह सरकार में आ चुकी थी तो तब से अब तक कांग्रेस ने इसे लागू क्यों नहीं किया, पेट्रोल और डीजल के दाम अन्य  प्रांतो से सबसे अधिक राजस्थान में क्यों है? 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर चीज के हिसाब सरकार जनता को देती है लेकिन राजस्थान में कोई हिसाब नहीं है ।वर्तमान में राजस्थान का कर्ज बढ़कर दोगुना हो चुका है ।उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार जो कहती है वह करती भी है। उन्होंने 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी गारंटी के तहत ऋण उपलब्ध करवाया ,कोरोना कल में वेंडर्स को ऋण दिये गांव- गांव सड़क ,बिजली , पानी की योजना लागू की लेकिन राज्य सरकार तो सड़कों की मरम्मत तक भी नहीं कर पा रही है। राज्य में चिकित्सा के सारी व्यवस्थाएं खराब है, एंबुलेंस तक के पेमेंट भी नहीं हो रहे हैं ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता श्री के के मिश्रा ,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश  गुप्ता ,सोशल मीडिया जिला संयोजक गणेश सैनी ,भाजपा शहर मण्डल टोंक के पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts