Saturday, 29 August 2026

अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया: राहुल गांधी


अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जालौर जिले की आकोली में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई गलत टिप्पणी को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना लिया है। राहुल ने भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप हारने के लिए पीएम मोदी को दोषी ठहराया और कहा कि अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्डकप जीत जाते लेकिन पनौती ने हरवा दिया।

मंगलवार को राहुल गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी का जिक्र कर सीधा प्रहार किया। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद जनसभा में कुछ भी लोगों ने पनौती पनौती चिल्लाने लगे। इस पर राहुल ने कहा, अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। टीवी वाले ये नहीं कहेंगे। लेकिन जनता जानती है। इसके बाद राहुल गांधी ने जनसभा में फिर पीएम मोदी पर तीखे प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आ गई तो कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जाएगाऔर फिर यहां पर अडानी की सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी ध्यान हटाते हैं, तो अदानी जेब काटता है।

Previous
Next

Related Posts