Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के ओएसडी रहे ठाकुरदास ने थामा भाजपा का दामन,जब मित्र और सहयोगी साथ छोड़ने लगें तो तय मानिए कि पतन निश्चित: गजेन्द्र सिंह शेखावत


सीएम गहलोत के ओएसडी रहे ठाकुरदास ने थामा भाजपा का दामन,जब मित्र और सहयोगी साथ छोड़ने लगें तो तय मानिए कि पतन निश्चित: गजेन्द्र सिंह शेखावत

प्रधाननंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हुए और भाजपा के प्रति आस्था रखते हुए आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी सेवानिवृत डिप्टी सेक्रेटरी ठाकुरदास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर  उन्हे भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। ठाकुर दास पूर्व में 1998 से 2003 तक और  2008 से 2013 तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे हैं, और नेत्रहीन कल्याण संघ के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं सीएमओ में जोधपुर संभाग के प्रभारी भी रहे हैं। 

इस दौरान संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत के अहंकार के चलते अब पतन निश्चित है। संघर्ष से लेकर सफलता तक साथ रहे लोग यदि किसी का साथ छोड़ने लगें तो तय मान लीजीए कि हालात कितने गंभीर हैं। कुछ दिनों पहले आपने देखा होगा कि सीएम गहलोत के सेवादल के साथी रामेश्वर दाधीच ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। निरंतर मित्र के बाद जब सहयोगी साथ छोड़ने लगें और प्राण-प्रण से खिलाफ होने लगें तो मान लीजीए कि जादूगर का जादू समाप्त हो रहा है। 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts