Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी की मौजूदगी में आरएएस सेवानिवृत्त अधिकारी सत्तार खां और शिक्षा परिषद के उपनिदेशक मानाराम जाखड भाजपा में हुए शामिल


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी की मौजूदगी में आरएएस सेवानिवृत्त अधिकारी सत्तार खां और शिक्षा परिषद के उपनिदेशक मानाराम जाखड भाजपा में हुए शामिल

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ रहा है। कांग्रेस सरकार की नीतियों और झूठे वादों से परेशान होकर विभिन्न दलों के नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी भाजपा का दामन थाम रहे है। इस कड़ी में आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्तार खां एवं उपनिदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद मानाराम जाखड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दोनों सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई।

इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार से सभी का विश्वास समाप्त हो गया है। कांग्रेस नेताओं के साथ सरकारी प्रशासनिक अधिकारी भी भाजपा में विश्वास जता रहे है। सत्तार खां ने नागौर जिले में और मानाराम जाखड़ ने सीकर जिले में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांगानेर से प्रत्याशी भजन लाल शर्मा व भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts