Saturday, 29 August 2026

गहलोत की भ्रष्ट सरकार को हटाना है,भाजपा को लाने के लिए प्रेम सिंह बाजोर को जीताकर विधायक बनाओ,: अमित शाह


गहलोत की भ्रष्ट सरकार को हटाना है,भाजपा को लाने के लिए प्रेम सिंह बाजोर को जीताकर विधायक बनाओ,: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बदलना है और नीम का थाना में भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह बाजोर को जीतकर विधायक बनाना है। उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 25 नवंबर तक पूरी तरह सक्रिय होकर हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए काम जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भ्रष्ट सरकार को हटाओ और फिर नई भाजपा की बनने वाली नई सरकार जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान जब अमित शाह ने प्रेम सिंह बाजौर  के लिए लोगों से समर्थन मांगा तो जनसभा में गूंजे गगनभेदी नारों ने नीम का थाना में चुनावी हवा के भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा है।

अमित शाह ने आज नीम का थाना में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार से लेकर पेपर लीक तक हर मामले के लिए ज़िम्मेदार ठहराया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 66 हजार करोड़ का खनन घोटाला किया है। उन्होंनेकाली सिंध घोटाला,अवैध खनन में संत के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया ऐसी भ्रष्ट सरकार सरकार को हटाना ही चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अधिकांश विधायक और मंत्री भ्रष्ट हैं और आपके क्षेत्र का विधायक भी अवैध खनन घोटाले में सबसे आगे है।उन्होंने कहा कि इस सरकार को हराने के लिए अब हम सबको जागृत होकर काम करना पड़ेगा। 

शाह ने जब कांग्रेस पर हमला किया तो जनसभा में मौजूद लोगों ने प्रेम सिंह बाजोर के पक्ष में नारेबाजी की और कहां की भरपूर समर्थन के साथ उन्हें जिताएंगे । शाह ने राजस्थान के स्वर्णिम विकास के लिए लोगों से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा और कहा कि भाजपा के शासन आने के बादप्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी और आपके क्षेत्र का तेजी से विकास संभव हो सकेगा। अमित शाह की जनसभा के बाद अब नीम का थाना सहित आसपास के विधानसभा क्षेत्र में भी इसका सीधा प्रभाव देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts