Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी का जयपुर में रोड शो शुरू, मोदी ने सीपी जोशी को रखा साथ,चार दिवारी क्षेत्र भाजपा के रंग में रंगा


पीएम मोदी का जयपुर में रोड शो शुरू, मोदी ने सीपी जोशी को रखा साथ,चार दिवारी क्षेत्र भाजपा के रंग में रंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयपुर में पहला रोड शो 5 किलोमीटर का शाम 6:00 बजे शुरू गया है है। पीएम मोदी ने अपने रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को रथ में साथ रखा है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जयपुर का चार दिवारी क्षेत्र भाजपा के रंग में रंग गया है।

पीएम मोदी ने दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके साथ ही अपना रोड शो शुरू कर दिया।पीएम मोदी एक घंटा 10 मिनट के रोड शो में 'मौन' रहे, लेकिन बिना कुछ कहे वो जयपुर की जनता को अपने 'मन की बात' कह गए। शाम 6.28 बजे मोदी रथ में सवार होकर सांगानेरी गेट से रोड शो के लिए रवाना हुए और करीब एक घंटा 10 मिनट बाद शाम 7.38 मिनट पर पीएम मोदी चार किमी का शो करके दोबारा सांगानेरी गेट पहुंचे।

पीएम मोदी ने पूर्वमुखी हनुमान मंदिर में झुककर धोक लगाई और सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का राडे शो बापू बाजार से शुरू हुआ। इसके बाद नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट पूर्वमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गया। मोदी का अभिवादन वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-मंजीरों से किया गया।पीएम मोदी का पद संभालने के बाद  जयपुर में यह पहला रोड शो था। पीएम मोदी को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। जिन बाजारों से पीएम मोदी का काफिला निकला वहां सड़क जनता से अटी पड़ी थी। जनता 'मोदी-मोदी' का नारा लगाती रही और मोदी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते नजर आए।पीएम मोदी ने रोड शो के दौरानअपने रथ में भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा रथ में किसी अन्य नेता को जगह नहीं दी गई।

भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष जोशी को रथ में जगह देकर पीएम मोदी संदेश दे गए कि भाजपा में संगठन सर्वोपरी है। अन्य नेता पीएम मोदी के काफिले के पीछे पैदल चलते नजर आए। इस दौरान भाजपा के कई प्रत्याशी भी मौजूद रहे। हवामहल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य हाथ में हनुमानजी की गदा लेकर रोड शो में पहुंचे।पीएम मोदी के रोड शो ने परकोटा के तीन विधानसभा क्षेत्र किशनपोल, हवामहल और आदर्श नगर मतदाताओं के बीच भाजपा के संदेश देने का काम किया। ये तीनों ही सीटें मुस्लिम बाहुल्य वाली है। यहां भाजपा कोकड़ी टक्कर मिल रही है यही कारण है कि पीएम मोदी को रोड शो करना पड़ा।

पीएम मोदी के रोड शो के बाद भाजपा को उम्मीद है कि 'हवा' बदलेगी। पीएम मोदी का रोड शो तीन विधानसभा क्षेत्र से गुजरा हो, लेकिन इसके जरिए मोदी शहर की सभी सीटों को साधकर गए हैं।पीएम मोदी के स्वागत के लिए परकोटा को भगवा रंग से रंगा गया। बेरिकेड्स पर भगवा रंग का कपड़ा लगाया गया तो जगह-जगह भगवा रंग गुब्बारों से बाजारों को सजाया गया। यही नहीं कई मोदी समर्थक और जनता भी भगवा रंग में दिखे। पूरे शहर में भाजपा के झंडे नजर आए।पीएम मोदी की सुरक्षा भी चाक-चौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया। बरामदों पर पर पुलिस तैनात रही और अन्य लोगों को बरामदों पर बैठने नहीं दिया गया। इस तरह सड़क पर पुलिसकर्मियों के लिए एक गलियारा भी बनाया गया। जनता को जहां से पीएम मोदी गुजरे उसके दूसरी तरफ ही बेरिकेड्स लगाकर रोका गया।



Previous
Next

Related Posts