


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि झूंठे बोलते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मोदी हर बार झूंठ बोलते है, जो वायदे किए है, वह पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि जब जब चुनाव आते है धर्म के नाम पर वोट मांगते है, इसके बाद इनका कुछ भी नहीं रहता है,
सोमवार को कांग्रेस के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं, आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं इस चुनाव में जागरूक करने के लिए आई हूं, आप जिस को भी वोट दे सोच समझ कर वोट दे। उन्होंने कहा कि आपने हमारा पांच साल का कार्यकाल देखा है। इस काम को आप परखिए, यदि आपको अच्छा लगा तो आप कांग्रेस को वोट दिजिए।
प्रियंका ने गहलोत सरकार की उपलिब्धयां गिनाई और केंद्र की भाजपा सरकार को कोसा और कहा कि किसानों का कर्जा माफ नहीं कर पाई, लेकिन करोड़पतियों के कर्ज माफ करने में पीछे नहीं रही।
प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहा 18 साल से भाजपा की सरकार है, वहा लोग दुखीऔर परेशान है। वहां के पांच साल व राजस्थान के पांच साल के काम को देखिए। यहां राजस्थान में गहलोत सरकार ने किसान, ग्रामीण, युवा समेत सभी वर्ग के लिए कई कार्य किए है, हमें यहां एक मौका और आप सभी को देना चाहिए।
सचिन पायलट ने भाजपा के डबल इंजन सरकार के बोले पर हमला बोला, कहा कि यह डबल इंजन की बात करते है, लेकिन प्रियंका और राहुल गांधी कर्नाटक और हिमाचल में गए, वहां इनका डबल इंजन सीज करके आए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में नहीं आना है, वह धर्म के नाम पर वोट मांग कर हमें बांटते है। इससे पूर्व यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने हैलीपेड से प्रियंका गांधी कार से सभा स्थल तक पहुुंची। कांग्रेेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर ने कार कर चलाईऔर सभा स्थल तक लेकर गए। उन्होंने स्थल पर प्रियंकागांधी को डमरू से बंधा त्रिशूल भेंट किया ।