Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी, खड़गे, प्रियंका, मायावती, हनुमान बेनीवाल, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, योगी आदित्यनाथ और हेमंत बिस्वा के सोमवार को चुनावी दौरे


पीएम मोदी, खड़गे, प्रियंका, मायावती, हनुमान बेनीवाल, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, योगी आदित्यनाथ और हेमंत बिस्वा के सोमवार को चुनावी दौरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हनुमानगढ़-पाली-बीकानेर में दो जनसभा और एक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार को सबसे पहले पाली में सुबह साढ़े 10 बजे और फिर हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में दोपहर डेढ़ बजे जनसभाएं करेंगे। इसके बाद वे शाम 4 बजे बीकानेर में रोड शो करेंगे।

भाजपा केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शाहपुरा विधानसभा सीट के खेजरला, बांदीकुई और जयपुर की सांगानेर में करेंगी रोड शो कर ने का कार्यक्रम है। केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जोधपुर की सरदारपुरा, जोधपुर और सूरसागर विधानसभा सीटों पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जयपुर के आमेर, दौसा के लालसोट, अलवर के रामगढ़ और भरतपुर के नगर में जनसंभाओं को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट पर रोड शो, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में आम सभा करेंगे।
खड़गे और प्रियंका की जनसभाएं सोमवार को

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीयमहासचिव प्रियंका गांधी अजमेर की केकड़ी और भीलवाड़ा के जहाजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बहुजन समाज के सुप्रीमो मायावती: बहुजन समाज के सुप्रीमो मायावती सोमवार को करौली और गंगापुर सिटी जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आज़ाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आज़ाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद सोमवार को भी संयुक्त प्रचार करेंगे। ये दोनों नेता सोमवार को 7 जनसभाओं के संबोधित करेंगे। बेनीवाल-आज़ाद की सोमवार को कोटपूतली, बानसूर, नगर, महुवा, दौसा, बांदीकुई और गंगापुर में सभाएं रखी हैं।

Previous
Next

Related Posts