Saturday, 29 August 2026

सांगानेर वासियों के साथ सीएम गहलोत ने लिया मैच का आनंद, कहां बिन मांगे सब कुछ दिया, अब ज़िताओ भारद्वाज को, विकास में कोई कमी नहीं आएगी


सांगानेर वासियों के साथ सीएम गहलोत ने लिया मैच का आनंद, कहां बिन मांगे सब कुछ दिया, अब ज़िताओ भारद्वाज को, विकास में कोई कमी नहीं आएगी

सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शामिल होकर मैच के साथ-साथकांग्रेस समर्थकों का उत्साह वर्धन किया।

चाहते सीएम गहलोत की सादगी को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने सीएम गहलोत के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि बिना मांगें ही सांगानेर को बहुत कुछ दे दिया। इस बार सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को विजयी बनाओ, इसके बाद सांगानेर में विकास की कोई भी कमी नहीं रहेगी।

कांग्रेस के प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सीएम गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से सांगानेर विधानसभा का क्षेत्र विकसित हुआ है।अब यहां के मतदाता उन्हें पूरा आशीर्वाद देकर विधायक बनाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत का आशीर्वाद निश्चित तौर परसांगानेर के साथ विशेष तौर पर रहा है और आगे भी रहेगा।

Previous
Next

Related Posts