


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ही भरतपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवाडी को भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त किया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने यह आदेश जारी किए हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे।इससे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था और उन्हें भाजपा उम्मीदवार के समर्थन मेंलाने के लिए ही प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है।