Saturday, 29 August 2026

पीसीसी वॉर रूम पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही टीम का बढ़ाया हौसला


पीसीसी वॉर रूम पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही टीम का बढ़ाया हौसला

राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमैन शशिकांत सेंथिल, को-चेयरमैन लोकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जसवंत गुर्जर और कैप्टन अरविंद कुमार के साथ चुनावों को लेकर चल रही गतिविधियों एवं भविष्य की रणनीति चर्चा की। इस दौरान एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी साथ रहे।

राहुल गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात काम कर रहे पीसीसी वॉर रूम की टीम से आत्मीयता से मुलाकात की। राहुल गांधी ने यहां वॉर रूम के पदाधिकारियों से वॉर रूम की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा। कार्यप्रणाली की निरंतर मॉनिटरिंग से राहुल गांधी काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद वॉर रूम का रिपोर्ट कार्ड भी मांगा।

वहीं पीसीसी सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने राहुल गांधी को बताया कि एक अलग से चल रहा कॉल सेंटर भी 24x7 काम कर रहा है जोकि विधानसभाओं में लगभग 400 से 500 कॉल्स प्रतिदन करता है और वहां की वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए एक रिपोर्ट बनता है। इसकी भी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है, ताकि रियल टाइम अपडेट के जरिए जनता का फीडबैक मिल सके। 

पीसीसी वॉर रूम उसके हिसाब से अगर पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति में बदलाव की जरूरत हो तो उसके लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें, ताकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी सुनिश्चित की जा सके जा सके। वहीं राहुल गांधी ने भी 24 घंटे कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए लगातार काम कर रही वॉर रूम की टीम का हौसला बढ़ाया।

Previous
Next

Related Posts