


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निमिषा गौड़ ने कहा कि हमने कांग्रेस राज के 5 साल की अवधि दिन- दिन करके, तिल -तिल करके काटा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की चरमराई व्यवस्था ,शिक्षा का कुप्रबंधन और जिस तरह से अत्याचार हुए हैं वह सबके सामने हैं। आज भारतीय जनता पार्टी सबके बीच में भ्रष्टाचार ,तुष्टीकरण और अत्याचार से उबरने के लिए सबके सामने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव के पावन पर्व पर आई है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र चुनावी घोषणा नहीं है जनता का संकल्प पत्र है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निमिषा गौड़ ने यहां भाजपा के मीडिया सेंटर टोंक में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यहाँ के विधायक सचिन पायलट बाहरी होने के साथ-साथ अपने टोंक की उपेक्षा की है उतना शायद मंत्री पद को करते तो टोंक की जनता को कुछ राहत मिलती। उन्होंने कहा कि पांच साल में टोंक की जनता को राहत नहीं सिर्फ आफत मिली है टोंक की जनता को कांग्रेस के कुशासन में। उन्होंने कहा कि एक जंग की भ्रष्टाचार मिटाने की ,एक जंग विकास की लेकिन इन सबसे हटकर रूठने और मनाने में पूरे 5 साल निकाल दिए और कह रहे हैं कि हमने विकास किया है। पेपर लीक से भी टोंक के युवक अछूते नही रहे, बेरोजगारों ने आत्महत्याए भी की है। कोरोना के समय महिलाओं को बिना कारण जेल में डाल दिया गया, उनका क्या कसूर था लेकिन टोंक की जनता को पूछने वाला कोई नहीं था।
उन्होंने कहा कि लेकिन आज समय बदल गया है चुनावी मौसम में कांग्रेस सत्ता से बाहर जाती हुई दिख रही है। आज मतदाता चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहा है। आवास की बात हो,शौचालय की बात हो, विकास की बात हो केंद्र की भाजपा सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है। टोंक की जनता न्याय चाहती है। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि नितिका मेहता भी मौजूद थी।