


केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आज चुनावों के समय कांग्रेस को दलितों की याद आई है, जब बीकानेर के खाजूवाला में बीस वर्षीय युवती से दुष्कर्म हुआ और हत्या की गई तब खड़गे पीड़ित परिवार को संवेदना प्रकट करने और ढ़ाढ़स बंधाने क्यों नहीं आए-?
उन्होंने कहा किमिट्टी लंबी अलवर के थानागाजी में दलित युवती से गैंगरेप हुआ और विड़ियो वायरल हुआ तब कांग्रेस का कोई नेता उसके घर क्यों नहीं गया-? पिछले पांच सालों में दलित उत्पीड़न के सबसे अधिक मामले यदि कहीं दर्ज हैं तो वो राजस्थान में हैं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेता दलितों से मिलने तक नहीं आए।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस को आज हर्षाधिपति वाल्मिकी की याद आई है, जब बीते दो साल से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था तब तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की आज चुनाव के समय घड़ियाली आंसू बहाने आ गए।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो साल तक सहायक अभियंता हर्षाधिपति वाल्मिकी पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की-? क्या इसलिए कि वो कांग्रेस में थे, कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा जनता समझ चुकी है।