


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कहा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुजुर्ग है, प्रदेश के लोग बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन खरगे को ध्यान रखना चाहिए, प्रधानमंत्री के पिता को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।
शनिवार शाम को जमवारामगढ़, जयपुर में महेंद्र पाल मीणा के समर्थन में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करते हुए बोला किआज की सभा में वहां की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। न उत्साह था और न भीड़ थी। उल्टे सभा में भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे थे
उन्होंने कहा कि खरगे भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पीठ थपथपा रहे हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस राज के पांच वर्षों के राज में सिर्फ घोषणाएं और झांसेबाजी हुई है। रिकॉर्ड इस सरकार की पोल खोल रहे हैं। आज राजस्थान महंगाई, महिला अपराध, दलितों पर अत्याचार, बेरोजगारी में नंबर एक है।
फलौदी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा की। शनिवार को जोधपुर में प्रेस वार्ता की और आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के पितृशोक पर उनके गांव जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों के मिलकर संवेदना जताई