Saturday, 29 August 2026

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक और मंडल अध्यक्षों के साथ कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आर टी डी सी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने की बैठक


उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक और मंडल अध्यक्षों के साथ कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आर टी डी सी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने की बैठक

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस और मंडल अध्यक्षों के साथ प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार को आयोजित की गई।

बैठक में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा जोशी के साथ मिलकर पूर्ण सक्रियता से कार्य करने के दिशा निर्देश दिएl

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को अजमेर उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद सर्वेश पारीक आदि ने भी संबोधित किया तथा कहा कि कांग्रेस की रीति नीतियों व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत के नैतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए प्रमुख जन कल्याणकारी कार्यों व गारन्टी योजना को घर घर तक पहुंचाने और 20 साल से अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी की निष्क्रियता व असफलताओं का पर्दाफ़ाश करने का आव्हान किया एवं अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूर्ण सक्रियता से कार्य करने का आग्रह कियाl 

बैठक में मंडल अध्यक्ष पंकज छोटवानी, छोटुसिंह रावत, पार्षद हमीद चीता, तौफीक खान, हेमंत जसोरिया, भंवर सिंह राठौड़, राजा झांझरी, चितलेश बंसल, निमेश चौहान व गणेश चौहान सहित आरिफ खान, राजेश गोडीवाल, विश्वेश पारीक व सुवालाल आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा विश्वास दिलाया कि सभी ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्ण सक्रियता से अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर भारी मतों से कांग्रेस को विजयी बनाएंगे l

Previous
Next

Related Posts