Saturday, 29 August 2026

अजमेर में शाह के रोड शो: राजस्थान की भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड फैंकने का आह्वान और भाजपा का राज लाने की अमित शाह ने की अपील


अजमेर में शाह के रोड शो: राजस्थान की भ्रष्ट  सरकार को जड़ से उखाड फैंकने का आह्वान और भाजपा का राज लाने की अमित शाह ने की अपील

अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जनसमर्थन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अजमेर में रोड शो किया। वे शाम 6.30 बजे राजकीय महाविद्यालय में रथ में बैठे तो अजमेर उत्तर के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी और अजमेर दक्षिण की प्रत्याशी अनीता बघेल ने शाह का स्वागत किया। 

शाह रथ में बैठकर निकले तो हजारो कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद और और भारत माता की जय का नारे लगाने शुरू किए। यहीं से रैली डीएवी स्कूल गोल चक्कर चक्कर पहुंची तो वहां पर शहरवासियों ने गुलाब के फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया। मार्ग में बच्चे बुढ़े और महिलाएं मोदी मोदी के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे थे। 

केसरगंज क्षेत्र में  घरों की छतों और बॉलकानी से महिलाएं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर शाह का स्वागत किया। इस दौरान रथ में अमित शाह के साथ उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी साथ थे। रैली राजकीय महाविद्यालय से प्रारंभ हुई तो मार्ग पर स्वागत के लिए लोगों ने फूल बिछाए। 

शाह ने लोगों को अपनी बात कहने के लिए डीजे बंद करवाया और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कहते नजर आए आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। शाह ने रथ से माला उछालकर लोगों का स्वागत किया। रैली में अमित शाह ने वंदे मातरम के नारे लगावाए और भाजपा कार्यकर्ताओं व अजमेरवासियों का अभिनंदन कर रैली समाप्त की।  शाम होने के बाद भी रैली में लोग जुड़ते जा रहे थे। 

Previous
Next

Related Posts