


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। उसे इस चुनाव में राजस्थान की जनता सजा देगी। धामी ने कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित परिवर्तन यात्रा में भी उन्होंने भाग लिया था, लोग कह रहे थे कि बीते पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने केंद्र के काम को रोकने का काम किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विराटनगर, सांगानेर और झोटवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों की समर्थन में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने लाल डायरी का कारनामा किया, उदयपुर का कारनामा हुआ। कन्हैया भाई का गला यहां रेत दिया गया। त्योहार भी राजस्थान में मनाने की छूट नहीं है। सीएम धामी ने जनता का आह्वान किया कि कांग्रेस यहां से पूरी तरह साफ हो जाएगी। एक भी बूथ से कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा की राजस्थान में नकल का खेल खूब चला, माताओं बहनों से धोखा हुआ है। कांग्रेस बस एक परिवार की चिंता करती हैं, जनता की नहीं। हमारे प्रधानमंत्री के लिए आप सब एक परिवार हैं। आज इस प्रदेश को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों की विराट जीत का आह्वान किया।