


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।ऐसे में अब कांग्रेस के कामकाज को देखने के लिए संदीप सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने इसके आदेश शुक्रवार को जारी किए हैं। यही कारण है कि जब शुक्रवार को राहुल गांधी तेलंगाना के दौरे पर जा रहे थे तो उन्हें विदाई देने के लिए
गोविंद सिंह डोटासरा के साथ संदीप सिंह चौधरी को भी देखा गया था।