


विधानसभा चुनाव 2023 में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रियंका गांधी, हेमंत बिस्वा, पुष्कर धामी, बसपा सुप्रीमो मायावती और अशोक गहलोत जनसभा और रोड शो करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्रीअमित शाह: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अजमेर के विजयनगर में दोपहर 4 बजे बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। फिर शाह यहां से नसीराबाद पहुंचेंगे जहां शाम सवा 5 बजे दूसरी जनसभा करेंगे। इसके बाद शाह शाम साढ़े 6 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे।
असम के मुख्यमंत्रीहिमंत बिस्वा: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सीकर के दांतारामगढ़ में दोपहर 12.15 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद इनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2.40 बजे खण्डेला (सीकर) में होगी। फिर शाम 4.30 बजे चौमूं में संकल्प सभा में शामिल होंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्रीपुष्कर धामी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विराटनगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विराटनगर में ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। जयपुर के सांगानेर में सामाजिक संवाद पार्वती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धामी झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीयमहासचिव प्रियंका गांधी: प्रियंका गांधी दोपहर 1 बजे के बाद सागवाड़ा (डूंगरपुर) में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दोपहर 2.30 बजे के बाद चित्तौड़गढ़ में आमसभा में शामिल होंगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती: मायावती दोपहर 2 बजे भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।