

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों के काम काज को जनता ने देखा हैं।परखा है।दिल पर हाथ रख कर तुलना करोगे तो पाओगे भाजपा की सरकार लोगों के सपने पूरे करती है।जबकि कांग्रेस सरकार सिर्फ़ सपने दिखाती है।
राजे प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हेमंत मीणा,आसपुर प्रत्याशी गोपी चंद मीणा,गढ़ी प्रत्याशी कैलाश मीणा और बाँसवाड़ा प्रत्याशी धन सिंह रावत के समर्थन में आयोजित सभाओं में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति को जाति से,भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है।समाज को बाँटने का काम करती है।जबकि भाजपा लोगो को लोगों से जोड़ने का काम करती है।
भाजपा जो भी वादा करती है, वह पूरा करती है।लेकिन कांग्रेस वादा तो करती है,पर पूरा नहीं करती।वादों के नाम पर लोगो को ठगती है।न बिजली,न पानी,न सड़क,न शिक्षा,न क़ानून और व्यवस्था।कांग्रेस की यही कहानी है।महिलाओं के साथ अत्याचार सर्वाधिक राजस्थान में है। भ्रष्टाचार में कीर्तिमान क़ायम कर रखा है।
वसुंधरा राजे ने कहा कि आज स्कूलों में अध्यापक नहीं। कॉलेज में व्याख्याता नहीं।अस्पताल में डॉक्टर नहीं।पद ख़ाली है पर नौकरी नहीं।पेपर लीक में रिकॉर्ड हो गया।
उन्होंने कहा एक तरफ़ तो मोदी जी है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार किया।गरीब कल्याण,जन धन,आयुष्मान, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि ,मुद्रा और बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के जीवन को खुशहाल किया।और एक तरफ़ गहलोत की सरकार है,जिसने प्रदेश को बदहाल किया।रोज़ 20 दुष्कर्म,7 हत्याएँ-19 बार पेपर लीक कर 70 लाख युवाओ के सपनों पर पानी फेरा।