Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के पांच साल में राजस्थान में महिला अत्याचारों के कारण कलंकित हुआ: स्मृति ईरानी


कांग्रेस के पांच साल में राजस्थान में महिला अत्याचारों के कारण कलंकित हुआ: स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि  राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं को सुरक्षा,युवाओं को रोजगार,किसानों को किसान सम्मान की बढ़ी हुई राशि दी जाएगी।उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पांच साल में न तो महिलाए सुरक्षित न ही युवाओं को नोकरियों मिली ।ईरानी ने कहा कि पांच साल में वीरों व वीरांगनाओ की भूमि को कांग्रेस ने कलंकित किया है।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने गुरुवार को अटल उद्यान देवली में देवली-उनियारा विधानसभा  क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी  विजय बैसला के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कमल का बटन दबाने के साथ ही भारत ही नही अब राजस्थान भी विकास के नवयुग तक ले जाने वाले का काम नरेंद्र मोदी  करेंगे।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ विजय बैसला  या एक सीट का नही बल्कि उस परिवार का है जिनकी बेटियों व मां ,बहनों पर बुरी नजर डाले तो उसको करार जवाब दे सकें उनका चुनाव है।

टोंक रेल लाइन की चर्चा करते हुए कहा अजमेर से टोंक,सवाई माधोपुर  रेल लाइन की घोषणा करें भाजपा और छलावा करें कांग्रेस पार्टी।उन्होंने कहा मोदी ने गारन्टी दी है कि25 नवम्बर को मतदान केंद्र जाकर कमल का बटन दबाए कमल की सरकार बनाए 12वी पास बेटी को स्कूटी मिलेगी, मोदीजी ने 9करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया लेकिन यह चांदी की चम्मच से खाने वालों ने गरीब महिला की पीड़ा नही समझी।राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की लेकिन किसानों की जमीनें नीलाम करा दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कमल का बटन दबाओंं गेहूं के साथ 2700 रुपए का बोनस पाओ। उन्होंने पेपर लीक मामले में कहा कि कांग्रेस कहती हैं कि हमने नही किया तो सेकेट्रेट में डेढ़ किलो सोना कहा से आया,2करोड़ पैसा कहां से आया ।उन्होंने कहा की राजस्थान में भाजपा की सरकार में  ढाई लाख सरकारी नोकरिया मिलेगी यह मोदी जी की गारंटी है।श्री राम  कारसेवकों पर गोली कांड की चर्चा करते हुए कहा कि उस वक्त हम नही डरे तो कांग्रेस की क्या ओकात है,डर को उसको लगता है जिसका सरदार मूर्ख हो यह भाजपा तो शेर वाली पार्टी है।अपने अमेठी चुनाव की जिक्र करते हुए कहा कि मुझसे लड़ने अकेला राजकुमार नही आया बल्कि सपा, बसपा भी लाया राजस्थान का जादूगर गया लेकिन अमेठी की जनता के सामने न जादू चला न ही कोई सेना काम आई भाजपा की कार्यकर्ता को जनता ने चुना।

दिल्ली सांसद रमेश विधुड़ी ने कहा कि राजस्थान में महिला अत्याचार व भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है।उन्होंने गहलोत सरकार को कोसते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे गबन करने वालो,गरीब का पैसा खाने वाले जेल जाएंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार को योजनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि एक साल में हर घर को जल कनेक्शन,प्रत्येक गरीब को मकान मिलेगा।

भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने कहा कि हम सब मिलकर राज्य की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा।यहां न तो पीने का पानी,न ही स्कूलों में टीचर न ही सड़के।उन्होंने कहा कि गरीब पिता व मां का क्या हाल होता होगा जिसने अपनी सारी कमाई अपने बेटे की पढाई व कोचिंग में खर्च की हो और पेपर लीक हो जाता हो। बैसला ने कहा कि राज्य से कांग्रेस सरकार का जाना तय है क्योंकि जनता में पांच साल के कुशासन से तंग आ चुकी है।उन्होंने कहा कि  देवली -उनियारा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।बीसलपुर बांध को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा,देवली को रेल जंक्शन  बनाएगे।

सभा में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, महामंत्री प्रभु बाडोलिया,भाजपा जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल,ओमप्रकाश गुप्ता,रमेश जिंदल,दिनेश गौतम,प्रेमचंद शर्मा,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, जिला प्रमुख सरोज बंसल,उप जिला प्रमुख आदेश कंवर,महामंत्री विष्णु शर्मा,रामनिवास गुर्जर, इन्दुशेखर शर्मा आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts