Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी का उदयपुर में चुनावी दौरा 17 को, 4 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रोड शो और आमसभा


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी का उदयपुर में चुनावी दौरा 17 को, 4 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रोड शो और आमसभा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार 17 नवंबर को उदयपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दौरा करेंगे। 

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा के साथ रोड शो करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह 9 बजे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना होकर 12.15 बजे वल्लभ नगर विधानसभा के वाना में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 बजे कपासन विधानसभा क्षेत्र के भोपाल सागर क्षेत्र में रोड शो और आमसभा करेंगे।  इसके बाद दोपहर 3.30 बजे मावली विधानसभा क्षेत्र के फतेहनगर में कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के खमनो जनसभा होगी।

Previous
Next

Related Posts