Saturday, 29 August 2026

गहलोत सरकार की पूरी की पूरी दाल काली, इस काली दाल की सरकार को सत्ता से हटाना है: सीपी जोशी


गहलोत सरकार की पूरी की पूरी दाल काली, इस काली दाल की सरकार को सत्ता से हटाना है: सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 15 नवंबर को बायतू में विजय संकल्प जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ में भाजपा की आंधी नहीं सुनामी है। यहां की जनता ने भ्रष्टाचारियों और व्यभिचारियों को वोट की पेटी में दफन करने का संकल्प ले लिया है। 

उन्होंनेकहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीडी कांड के एक जैसे मामले में दो तरह के निर्णय लेते हैं। किसी को बचाते हैं, किसी को फंसाते हैं। यह कैसा न्याय है। इनकी सरकार में मंत्री इस सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर व्यभिचारी होने का आरोप लगा चुके हैं। इनकी सरकार के कारनामों की पूरी दाल काली है और इस काली दाल को इस बार सत्ता से हटाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सनातन विरोधी सरकार है। इनकी राहत और विकास की गारंटियाँ फेल हो चुकी है। भ्रष्टाचारी, महिला, किसान, युवा विरोधी  सरकार को वोट की पेटी में दफन करने का समय आ गया है । प्रदेश के विकास के लिए  मोदी जी पर विश्वास करें और डबल इंजन की सरकार बनाएं।

Previous
Next

Related Posts