Saturday, 29 August 2026

सीएम का कोटपूतली दौरा: कांग्रेस सरकार मतलब उज्जवल भविष्य की गारन्टी : गहलोत


सीएम का कोटपूतली दौरा: कांग्रेस सरकार मतलब उज्जवल भविष्य की गारन्टी : गहलोत

कोटपूतली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तारिख नजदीक आने के साथ-साथ राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं के चुनावी दौरे भी शुरू हो गए है। कांग्रेस गारन्टी यात्रा के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को कोटपूतली दौरे पर पहुंचे। सीएम गहलोत ने कस्बे के डाबला रोड़ पर के उच्च शिक्षा, गृह राज्यमंत्री और कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में सीएम गहलोत को सुनने के लिए कोटपूतली कस्बे सहित विभिन्न गांवों और ढ़ाणियों से आए लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। यही नहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी सीएम गहलोत के दौरे को लेकर भारी उत्साह औरजोश भी दिखाई दिया। 

हैलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरने के बाद जनसभा में पहुंचे सीएम गहलोत का कस्बा स्थित राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय के खेल मैदान पर बनाये हैलीपेड पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री औरकांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव, हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से विधायक और कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी राव दानसिंह, समाजसेवी नित्येन्द्र मानव, पीसीसी मेम्बर मधुर यादव, जगदीश मीणा, त्रिभुवन सिंह यादव समेत अन्य ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। 

वहीं जन्मसभा स्थल पर पहुंचने परसीएम गहलोत का भारी नारेबाजी के साथ तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। सीएम गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के विश्वास के साथ ही लोकतंत्र में सरकार बनती है। जनता ही जनार्दन है, भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचे लेकिन जनता के आर्शीवाद के साथ कांग्रेस सत्ता में बनी रही। यही नहीं 5 वर्षो का कार्यकाल बीतने के बाद भी प्रदेश में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। 

सीएम गहलोत ने विश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी पुन: भारी बहुमत से सरकार में लौट रही है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पूर्व इसी जनसभा स्थल पर कोटपूतली की जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार आने पर जिला बनाने का वादा किया था, जिसे स्थानीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों और सरकार की प्राथमिकता के साथ पूरा किया है। आने वाले समय में जिले के सम्पूर्ण विकास के साथ मिनी सचिवालय समेत अनेकों योजनाए आनी है। जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी यादव को जिताये। निश्चित तौर पर वे सरकार में बड़ी भुमिका निभायेगें। 

सीएम गहलोत ने कहा कि यादव को सरकार में गृह राज्यमंत्री बनाया, यह उन पर आलाकमान का भरोसा है। इसी भरोसे के चलते 70 वर्ष पुरानी जिले की मांग को भी पूरा किया किया गया। साथ ही बिजली, पानी, सडक़ से लेकर शिक्षा व स्वास्थ्य की हजारों करोड़ रूपयों की योजनायें दी गई। कोटपूतली में कृषि महाविधालय व पशु चिकित्सा महाविधालय स्वीकृत किये गये। जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री यादव ने कहा आलाकमान को भरोसा इसीलिए सरकार में मंत्री बनेऔर कोटपूतली को जिला बनाने का किया बड़ा काम

इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव ने सीएम गहलोत का कोटपूतली दौरे पर आभार व्यक्त किया। यादव ने कहा कि कोटपूतली की जनता का आर्शीवाद हमेशा उनके साथ रहा है। इसी आर्शीवाद और भरोसे पर खरे उतरते हुए कोटपूतली की शांति, सद्भावना व निरन्तर विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगें। 

सीएम गहलोत ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आए पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह यादव का भी दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। संचालन अधिवक्ता मनोज चौधरी ने किया। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि अधिवक्ता दुर्गाप्रसाद सैनी, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, पीसीसी मेम्बर नरसी गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी और गोकुल चंद आर्य, पूर्व अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता रामजीलाल यादव, पूर्व जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, पूर्व चैयरमैन शंकर लाल सैनी, मीणा समाज के तहसील अध्यक्ष व कांग्रेस नेता इंजी. दिनेश मीणा, कांग्रेस नेता विराट यादव, बी एल यादव, बिड़दीचंद हवलदार, एड. भोजराज यादव, पूर्व पार्षद भीखाराम सैनी, पार्षद तारा पूतली, राजेन्द्र मीणा, प्रदीप सैनी, सुरेन्द्र सैनी, मण्डी अध्यक्ष रमेश चंद सैनी, मिथलेश टांक, कृष्ण कारोडिय़ा, राकेश सैनी, बबलू सैनी, सोनू आर्य, उमेश आर्य, सीताराम सैनी, कमल मीणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts