


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार कोअजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावतऔर अजमेर दक्षिण से द्रोपती कोली के समर्थन में सात गारंटी यात्रा के तहत रोड शो फीका रहा। सीएम गहलोतअजमेर में भीड़ नहीं जुड़ने से नाराज नजरआए।
शुरुआती दौर में सीएम गहलोत के रोड शो में कार्यकर्ताओं की कमी दिखी। सभा स्थल परआम लोगों के लिए लगाई की कुर्सियां खाली नजर आई। डिजाइन बॉक्स कंपनी के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से दूर हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विज्ञापन कंपनी डिजाइन बॉक्सअपने तौर तरीके अपना कर भीड़ को जताने का काम कर रही है। यह पार्टी के हित में नहीं है ।
कांग्रेस के जिला संगठन को इसका विधिवत रूप से निमंत्रण नहीं दिया गया यही कारण है कि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम सेदूर नजर आ रहे हैं । सचिन पायलट भी अजमेर नहीं आए हैं। इससे उनके समर्थको में निराशा है।आरटीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर की लाल डायरी के चार पेज उजागर होने सेअब सीएम गहलोत विधानसभा चुनाव में उनसे दूरी बनाए हुए हैं।यही कारण रहा की बुधवार को अजमेर मेंधर्मेंद्र राठौर और उनके समर्थक भी सीएम गहलोत की गारंटी यात्रा के रोड शो में नजर नहीं आए ।अब लोग कह रहे हैं किधर्मेंद्र राठौर को टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
बुधवार का गारंटी यात्रा का रोड शो बेहद फीका नजर आया। सीएम गहलोत अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से पहुंचे थेऔररोड शो जल्दी समाप्त के आगे रवाना हो गए।