Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 16 को जयपुर में करेंगे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 16 को जयपुर में करेंगे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगामी 16 नवंबर को जयपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11ः55 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में झोटवाड़ा विधानसभा के भरत अपार्टमेंट गांधी नगर पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद दोपहर 02 बजे बस्सी विधानसभा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 4ः30 बजे  विद्याधर नगर भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी के कार्यालय पहुंचकर वहां से रोड-शो में भाग लेंगे। इसके बाद शाम को वापस लौट जाएंगे।

Previous
Next

Related Posts