

सवाई माधोपुर में भाजपा की बागी नेत्री आशा मीणा के निष्कासन के बाद बगावत के शुरू हो गई। निष्कासन की खबर मिलते ही भाजपा के 101 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आशा मीणा के समर्थन में भजपा नेतृत्व को इस्तीफे भेज दिए।
मंगलवार आशा मीणा के निष्कासन के आदेश जारी होने के बाद आशा मीणा के सैकड़ों समर्थक शकुन फार्म पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने अपने विचार रखे। जिसके बाद सभी लोगों ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए और पिछले 15 साल से पार्टियों विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते अपना इस्तीफे पार्टी नेतृत्व को भेज दिया। जिसके बाद सवाई माधोपुर में भाजपा की मुश्किले बढ़ना शुरु हो गई है।
आशा मीणा के निष्कासन के बाद उनके समर्थकों ने इस्तीफ दिए। इस्तीफा देने वालों में पार्षद चंदन सिंह नरूका, मंजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजवीर मीणा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज जैन, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष अनूप गौतम, जिला मंत्री पवन गुर्जर, नरेन्द्र सिंह कच्छावा मंडल मंत्री, बजरिया मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सैन, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री विक्की राजवंशी, पूर्व मंडल मंत्री रवि शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक हरीश कप्तान, अखलेन्द्र राजपाल, कार्रकारिणी सदस्य, दिनेश कुमार मीणा बजरिया एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, युवराज सैनी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री, कमलेश सोयल एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शहर, केशव कुमार गौतम कुण्डेरा मंडल उपाध्यक्ष, बाबूलाल चौधरी कुण्डेरा मंडल महामंत्री, त्रिलोक जांगिड़ ओबीसी मोर्चा कुण्डेरा मंडल अध्यक्ष, मुकेश कुमार जाट बूथ नम्बर 128 अध्यक्ष कुण्डेरा मंडल, कालूराम गोस्वामी ओबीसी मोर्चा महामंत्री, पवन कुमावत शहर बूथ 218 अध्यक्ष, सतेन्द्र शर्मा शक्ति केन्द्र संयोजक, राजेश सैनी शहर मंडल मीडिया प्रभारी,अमित कुमार शर्मा बजरिया मंडल मंत्री, मोहित मीणाएसटी मोर्चा जिला महामंत्री, विजय मीणा एसटी मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष, सुरेश चंद मीणा मंडल उपाध्यक्ष ग्रामीण, कुलदीप शेषा एसटी मोर्चा मीडिया प्रभारी, दिलखुश मीणा एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष, मुकेश योगी ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री, दिलीप कुमार जागा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शहर,राकेश मीणा एसटी मोर्चा मीडिया सह प्रभारी, देवीशंकर गुर्जर बूछ अध्यक्ष 216 वार्ड नम्बर 21, रामू गौतम पूर्व बूथ अद्यक्ष जटवाड़ा, जगमाल सिंह नरूका बजरिया मंडल पूर्व उपाध्यक्ष,राजपाल मीणा बूथ21 अध्यक्ष माणोली, रामसिंह गुर्जर बूथ अध्यक्ष/किसान मोर्चा मंडल महामंत्री,मोहन लाल चौधरी, नफीस खान गोगोर, अब्बानी खान भाजपा मंडल महामंत्री ग्रामीण, राजेश मीणा एसटी मोर्चा जिला मंत्री,कुंजीलाल मीणा एसटी मोर्चा मंडल मंत्री, विनोद तगायाएससी मोर्चा प्रचार मंत्री, इरफान बजरिया अल्पसंख्यक मोर्चा,अयूब खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, सतवीर सिंह राजावत शहर मंडल उपाध्यक्ष, शंकर सोनी मंडल उपाध्यक्ष बजरिया युवा मोर्चा, राजेन्द्र शर्मा 126 बूथ अध्यक्ष खेरदा,सुरभी गोडवाल युवा मोर्चा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, हुसैन खान पूर्व डायरेक्टर प्रत्याशी, बाबूलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा, रामस्वरूप मीणा जिला उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा, बनवारी मीणा अध्यक्ष कुण्डेरा मंडल, अशोक जैन भाजपा कार्यकर्ता ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।