Saturday, 29 August 2026

खान आवंटन के नाम पर प्रदेश में पांच साल चली है खुलकर लूट, लाल डायरी में अभी बहुत सारे रहस्य छिपे हैंः सीपी जोशी


खान आवंटन के नाम पर प्रदेश में पांच साल चली है खुलकर लूट, लाल डायरी में अभी बहुत सारे रहस्य छिपे हैंः सीपी जोशी

राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाली लाल डायरी के चार नए पन्ने रिलीज होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की स्वीकारोक्ति इस बात को इंगित कर रही है, कि राजस्थान में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। लाल डायरी के पन्नों में बेटे वैभव गहलोत ने ही सरकार के अधिकारियों की लूट और मिलिभगत के आरोप लगाए और कहा कि  राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं होगी उसका बड़ा कारण खुद अशोक गहलोत हैं। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि लाल डायरी में वैभव गहलोत ने अपने पिता अशोक गहलोत से यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की है, कि पापा इसलिए वापिस सरकार नहीं बना पाते क्योंकि वे अधिकारियों से घिरे रहते हैं, और उन्हे राजनीतिक व्यक्ति बहुत बुरा लगने लगता है। वैभव गहलोत ने इतनी मजबूती से दावा किया है कि मैं लिखकर दे सकता हूं कि सरकार रिपीट नहीं होगी। प्रदेश की जनता इससे अंदाजा लगा सकती है कि कांग्रेस खुद ही अपनी हार मान चुकी है, फिर क्यों प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। 

सीपी जोशी ने कहा कि लाल डायरी में टोडाभीम विधायक पीआर मीना से जुड़े खान आवंटन के मामले का भी जिक्र आया है। उन्होंने कहा कि लाल डायरी के पन्नों में बार बार लिखा है कि सीएम गहलोत और धर्मेन्द्र राठौड़ के कहने पर ही राजस्थान में खान आवंटन का खेल चल रहा है। 

लाल डायरी में सचिन पायलट समर्थक और बांदीकुई विधायक जीआर खटाना की खान को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें विधायक पीआर मीणा कह रहे हैं कि मेरी जीआर खटाना से भी उनकी पत्नी के सामने खुलकर बात हुई थी उनका भी फॉरेस्ट डायवर्जन खान का मामला है, इसे भी सीएम साहब से कहकर करवाओ जीआर खटाना राज्यसभा सांसद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देगा। इस बात को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में घोषित कर देगा मैने कहा कि कि मैं सीएम साहब से बात करके बताता हूं। 

Previous
Next

Related Posts