Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी कहते हैं कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे, हम कहते हैं कि बंद भी तो नेहरू सरकार ने ही करवाई थीः सुधाशुं त्रिवेदी


राहुल गांधी कहते हैं कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे, हम कहते हैं कि बंद भी तो नेहरू सरकार ने ही करवाई थीः सुधाशुं त्रिवेदी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को उन्ही के बयानों पर जमकर घेरा। सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि जातिगत जनगणना हम कराएंगे, लेकिन हम उनसे पूंछना चाहते हैं कि जातिगत जनगणना बंद किसने करवाई थी ? स्वतंत्र भारत की पहली संसद में 1951 के दौरान तत्कालीन जवाहर लाल नेहरू सरकार ने ही जनगणना पर रोक लगाई थी। 

मंगलवार को भाजपा के मीडिया सेंटर परराष्ट्रीय प्रवक्तासुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि नेहरू अप्रासंगिक थे या वह गलत थे, हम तो अपनी ओर से कोई आरोप नहीं लगा रहे खुद कांग्रेस के लोग ही खुद पर आरोप लगा रहे हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद सुधाशु त्रिवेदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय जब उनकी पूर्ण बहुमत वाली सरकारें हुआ करती थी देश की ग्रोथ रेट 2 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ी उस समय लोग मजाक उड़ाते थे कि ये हिंदु ग्रोथ रेट है, और उस समय महंगाई दर 15 प्रतिशत से ऊपर तक रही थी। 

जयपुर में जनवरी 2013 में इसी पार्टी के तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटर चलाता है। जब भाजपा ने सदन में इसका विरोध किया तो गृहमंत्री शिंदे ने अपना बयान वापिस ले लिया। 

राज्यसभा सासंद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी ने कहा कि जयपुर बम धमाकों के आरोपियों के खिलाफ लचर पैरवी की गई और आरोपी बरी हो गए वहीं कन्हैया तेली को बार-बार सुरक्षा मांगने के बावजूद सुरक्षा नहीं दी गई। जयपुर में रोडरेज की घटना में समुदाय विशेष के युवक की हत्या पर 50 लाख मुआवजे की घोषणा और कन्हैया तेली को सुरक्षा तक नहीं दे पाए ये लोग। प्रेसवार्ता के दौरान जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और शैलेन्द्र सिंह गुर्जर मौजूद रहे। 

Previous
Next

Related Posts