Saturday, 29 August 2026

ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन 15 नवंबर से, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी की कमिश्निंग का कार्य होगा शुरू


ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन 15 नवंबर से, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी की कमिश्निंग का कार्य होगा शुरू

निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए एम-3  ईवीएम बीयू, सीयू एवं वीवी पेट का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार शाम 4:00 बजे  किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि एम-3 ईवीएम बीयू, सीयू एवं वीवी पेट का द्वितीय रेंडमाइजेशन चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पत्र प्रेषित कर सूचित किया गया है कि वे इस दौरान उपस्थित रहें या अपने अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य करें। 

मतदान से पहले ईएमएस सॉफ्टवेर का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी को दो बार रेंडमाइज़ किया जाता है । पहली बार इन्हें विधानसभा छेत्र आवंटित करने के लिए 2 और 3 नवंबर को किया गया था । अब दूसरी बार मतदान केंद्र आवंटन के लिए 14 नवंबर को रेंडमाइज़ किया जाना है। 

गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए लगभग 2 लाख  ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई तकनीकी समस्या ना आए इसके लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। कोई भी तकनीकी समस्या का अविलंब निस्तारण करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कर दी गई थी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पहला रैंडमाइजेशन 2  एवं 3 नवंबर को किया गया। 

14 नवंबर को द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात ईवीएम वीवीपीएटी मशीनों की कमिश्निंग हेतु BEL इंजीनियरों द्वारा सभी जिले में 15 नवंबर से तैयारी तैयारी प्रारंभ की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts