Saturday, 29 August 2026

"आप तो अपने हो, हर दुःख दर्द में साथ हो ,वो तो पांच साल में आते है" अजीत सिंह मेहता


"आप तो अपने हो, हर दुःख दर्द में साथ हो ,वो तो पांच साल में आते है" अजीत सिंह मेहता

भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने दीपावली की दी लोगो को शुभकामनाएं,जगह-जगह हुआ स्वागत भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने रविवार की रात लोगो को दीपावली की शुभकामनाएं दी।मेहता ने सुख समृद्भि की कामना करते हुए कहा कि टोंक उन्नति की तरफ अग्रसर हो साथ ही कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला पर्व है।

भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता रविवार की देर शाम को घण्टाघर से बड़ा कुंआ तक व्यापारियों व दुकानदारों से मिल करके दीपावली की शुभकामनाएं दी।जिस दौरान जगह-जगह लोगो ने माला व दुपट्टे पहना करके स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी मेहता का काफला बाजार टोंक में मुस्लिम समाज के लोगो ने स्वागत किया साथ ही लोगो ने कहा कि आप तो अपने हो,हर साल न केवल दीपावली बल्कि हर दुख दर्द में आते हो,वो तो पांच साल में आते है।लोगो ने भाजपा प्रत्याशी मेहता व भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की साथ ही काफला में दो दिन पहले लगे कांग्रेस की जगह अब भाजपा के झंडे दिखाई दिए।

भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्षद रामचरण साहू,रईस गौरी,हितेश शर्मा,उमेश गुप्ता, हनुमान जैन मानजी ,अबूबकर नकवी, शहजाद खान,शैलेन्द्र जैन, महेंद्र चौधरी,बाबूलाल गुंसारिया,भाग चंद जैन फुलेता वाले,नफीस मंत्री, सीताराम अंकल,रामावतार धाभाई,ओमप्रकाश पांडे,रमेश काला, दिलीप सिंह मेहता, विशाल मेहता,मनीष बंसल,माधवदास बालानी, जगदीश चन्द्र कसेरा,शैलेन्द्र गर्ग सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts