


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में रविवार को प्रधान चुनाव कार्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह एक "संकल्प दिवस" बन गया। सभी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस को 51 हजार वोटों से जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करने का संकल्प लिया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए सिविल लाइंस को 51 हजार वोटों से जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करने का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव धर्मयुद्ध है क्योंकि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने लगातार सनातन धर्म का अपमान किया है। हिंदू त्योहारों पर पाबंदी लगाई गई, लेकिन पीएफआई के कार्यक्रमों की खुली छूट मिली। इसलिए 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से जिताना है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में गोपाल शर्मा की जीत होगी तो यहां विकास की गंगा बहेगी, भ्रष्टाचार खत्म होगा और सरकार ने जिन्हें प्रताड़ित किया उन्हें न्याय मिलेगा।
भाजपा के सिविल लाइन विधानसभा के प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने कहा कि चुनाव में भाजपा कार्यक्रताओं को "प्रधानमंत्री मोदी का नाम, कमल का निशान, सिविल लाइंस का अभिमान और भारत माता का स्वाभिमान" यह मंत्र ध्यान में रखकर अपना कार्य करना है। भाजपा के सिविल लाइन विधानसभा के प्रत्याशी शर्मा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर संकल्प लिया कि सिविल लाइंस में भाजपा को 51 हजार वोटों से जीत दिलाकर प्रदेश में 151 सीटों के बहुमत में योगदान करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने हवा महलप्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य के चुनावी कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार को हवामहल, जयपुर से भाजपा प्रत्याशी स्वामी बालमुकुंदाचार्य के चुनावी कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि स्वामी बालमुकुंदाचार्य को विजय बनाकर प्रदेश में सुशासन वाली सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।