Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने हाथ जोड़ मांगे वोट, पांच किमी पैदल निकले टोंक की सड़कों से


कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने हाथ जोड़ मांगे वोट, पांच किमी पैदल निकले टोंक की सड़कों से

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट शनिवार को पिछले पांच साल में पहली बार मुख्य बाजारों से पैदल निकले। इतना ही नही पायलट के साथ रोड शो में न तो पहले जैसा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा न ही भीड़।

पिछले विधानसभा चुनाव में टोंक से पहली बार चुनाव जीत करके उपमुख्यमंत्री बने सचिन पायलट को इस चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।पिछले तीन दिनों से सचिन पायलट न सिर्फ गांवो बल्कि शहर में पिछले पांच साल में मिलना तो दूर  उनकी सुध तक नही ली उन व्यक्तियों के घरों में चाय पीने जाकर अपनी जीत के लिए समर्थन मांग रहे है।

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट शनिवार को पटेल सर्किल पहुंचे जहां से दिनेश चौरासिया, हरिकिशन शर्मा,शब्बीर अहमद,हरि प्रसाद बैरवा, शैलेन्द्र शर्मा,यसुफ इंजीनियर,यसुफ यूनिवर्सल सहित करीबन सौ-सवा सौ कार्यकर्ताओ के साथ रोड शो के लिए निकले।पायलट अपने समर्थकों सहित मुख्य बाजारों में पैदल ही लोगो से वोट दिए जाने की अपील करते नजर आए। रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहना करके स्वागत किया।पायलट के आगे पीछे चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  मुख्य बाजार की चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछेक दिनों पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग की तरफ से बनाई गई सड़क की सराहना करते दिखे।पिछले साढ़े चार साल में इस सड़क की किसी ने कोई सुध नही ली। इतना ही नही सचिन पायलट एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन के बीच उनके सुरक्षाकर्मी भी दूरी का कारण बनते दिखे।

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट का शनिवार को दीपावली की खरीददारी के वक्त रोड शो लोगो की भीड़ होने से आमजन ही नही बल्कि व्यापारियों के लिए मुसीबत का कारण बना।वही पुलिस को भी यातायात सुचारू करने में मशक्कत उठानी पड़ी तथा कई बार बाजारों में जाम के हालात पैदा हो गए।

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे है।पायलट ने पटेल सर्किल से रोडवेज डिपो तक पैदल ही रोड शो किया तथा डिपो बालाजी के दर्शन किए।जिस दौरान हंसराज फागणा, सुनील बंसल,सीपी श्रीवास्तव भी मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts